सौजन्य : जागरण
कादियां में हो रहे सर्वधर्म सम्मेलन में अस्सी देशों के मुस्लिम डेलीगेट शामिल होंगे। उक्त विचार अहमदिया मुस्लिम जमात के प्रधान जहीर अहमद खादिम ने हेरीटेज में हुए पत्रकार सम्मेलन के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी 121वां जलसा वार्षिक सर्वधर्म सम्मेलन 29-31 दिसंबर तक कादियां में हो रहा है। इसमें अस्सी देशों के मुस्लिम डेलीगेट भाग ले रहे हैं। कादियां की पवित्र भूमि पर इस वार्षिक जलसे की शुरुआत हजरत सिरजा गुलाम अहमद साहिब कादियानी ने आज से 121 वर्ष पहले 1891 में की थी। इसका मुख्य उद्देश्य यह था कि साल में कम से कम तीन दिन मानवीय भाईचारा आपस में मिल बैठकर अपने पैदा करने वाले को याद करे और पूर्व व पश्चिम के लोग एक हो जाएं। इस धर्म सम्मेलन में सबसे अधिक मुसलमान पाकिस्तान से आएंगे। इस अवसर पर शेख मुजाहिद अहमद, मकबूल अहमद, आदिल खादम, समीर अहमद आदि मौजूद थे।
Translation for English readers
Title: Participants from 80 countries to participate in interfaith convention
Synopsis: Muslim delegates from 80 countries to participate in interfaith convention at Qadian. Just like every year, this year 121th Annual interfaith Convention will be organized at Qadian from 29th till 31st December. This was initiated in the holy land of Qadian by Hazrat Mirza Ghulam Ahmed sb.(a.s.) 121 years ago in 1891. Main objective behind this was to devote at least three days in a year when everyone can sit together with human brotherhood and spend time in remembrance of the creator and people from east and west can unite.