हरयाणा के मुख्यमंत्री को दिया सालाना जलसे का निमंत्रण

सौजन्य : जागरण

 जासं, रोहतक : अहमदिया मुस्लिम जमाअत हरियाणा के मिशनरी इंचार्ज ताहिर अहमद तारीक के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को 121वें सालाना जलसे में पहुंचने का निमंत्रण दिया है। यह कार्यक्रम 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अहमदिया ग्राउंड कादियान जिला गुरुदासपुर पंजाब में होगा।

ताहिर अहमद तारीक ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से मुलाकात कर उनके नई दिल्ली स्थित निवास स्थान पर की है। प्रतिनिधिमंडल में एजाज अहमद सागर सर्कल इंचार्ज, मनजीत सिंह दहिया प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति, लियाकत अली, उमेदखान आदि शामिल थे। उन्होंने बताया कि अहमदिया मुस्लिम जमात इंटरनेशनल संस्था है। यह विश्व के 202 देशों में कार्य कर रही है। संस्थान का मुख्य उदेश्य सभी से प्रेम करना है, न कि नफरत फैलाना। एजाज अहमद ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, डॉ. अशोक तंवर सांसद सिरसा एवं राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से भी मुलाकात की है।

मूल लेख

Categories: Asia, India, Jalsa

1 reply

  1. Translation for English readers

    Chief Minister(Of Haryana state in India) invited for Jalsa Salana(Qadian)
    Synopsis: Same as title.

Leave a Reply