मुस्लिम जमात के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात की

सौजन्य : जागरण

जागरण संवाद केंद्र, रोहतक : अहमदिया मुस्लिम जमात के प्रतिनिधिमंडल ने ताहिर अहमद तारिक के नेतृत्व में हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया से मुलाकात कर, उन्हे अहमदिया मुस्लिम जमात के 121 वें वार्षिक उत्सव का निमंत्रण पत्र दिया। यह जानकारी देते हुए भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि अहमदिया मुस्लिम जमात का 121 वां वार्षिक उत्सव पंजाब के अहमदिया ग्राउंड कादियान में 29 से 31 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के उत्सवों से मुस्लिम जमात पूरे विश्व में अमन, शांति व भाई-चारे का पैगाम दे रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने मुलाकात के दौरान कहा कि अहमदिया जमात एक इंटर नेशनल संस्था है जो पूरे विश्व में कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य समाज में सुख व शांति को बनाए रखना है। प्रतिनिधि मंडल में मनजीत दहिया, एजाज अहमद सागर व ताहिर अहमद तारिक आदि शामिल थे। इस मौके पर एजाज अहमद सागर व ताहिर अहमद तारिक ने महामहीम राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया को अहमदिया मुस्लिम जमात द्वारा प्रकाशित पुस्तकें देकर सम्मानित किया।

मूल लेख

Categories: Asia, India

1 reply

  1. Translation for English readers
    Title: Muslim delegation meets Governor of Haryana

    Synopsis: Ahmadiyya Muslim Delegation headed by Tahir Ahmed Tariq met Jagannath Pahadia, the Governor of the Indian state of Haryana and invited him for the 121th annual convention organized by the community. Governor expressed that Ahmadiyya Muslim Community is an international organization working for world peace.

Leave a Reply