अहमदिया जमात करता है हजरत मुहम्मद की शिक्षा का पालन

सौजन्य : जागरण

कादियां में अहमदिया जमात के सालाना जलसा को संबोधित करते हुए संगठन के मुख्य सचिव मुहम्मद इनाम गौरी ने कहा कि हजरत मुहम्मद जी की शिक्षा का केवल अहमदिया जमात ही पूरी तरह पालन करती है। जमात हजरत मुहम्मद जी को खातमुल नबीईन मानती है। हजरत मिर्जा गुलाम अहमद कादियानी इस जमाने के इमाम मेंहदी है।

उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद जी का जीवन दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनकी शिक्षा पर चल कर पूरी दुनिया का भला हो सकता है। उनके साथ दुश्मनों ने बहुत बुरा सलूक किया लेकिन उन्होंने सभी दुश्मनों को माफ कर दिया। औरतों को समाज में पूरा सम्मान दिलाया। उन्हें ज्यादा से ज्यादा अधिकार दिलाए। किसी समय लड़की के पैदा होते ही उसे जिंदा दफन कर दिया जाता था। हजरत मुहम्मद ने इस प्रथा को बंद करवाया। उन्होंने लोगों को समझाया कि वह व्यक्ति बुजदिल है जो लड़की के पैदा होते ही उसे मार देता है।

एम नासिर ने हजरत मसीह माउद के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मसीह माउद को हजरत मुहम्मद बहुत प्यार करते थे। उन्होंने इस्लाम की बहुत सेवा की। उन्होंने ही दुनिया को इस्लाम का नक्शा दिखाया। दीन दुखियों की सेवा करते थे। कीनिया से आए अब्दुल राशिद सानी न किरगिस्तान से आए ईम अहमद ने भी लोगों को संबोधित किया।

मूल लेख

Categories: Asia, India, Jalsa, Qadian

2 replies

  1. Translation for English readers

    Title:Ahmadiyya Jamat Abides by teachings of Hazrat Muhammad(s.a.s.)
    Synopsis: Speech given by Janab Mohammad Ghori sb. Nazir-e-Aala sadr anjuman Ahmadiyya Qadian on this subject.

  2. इस्लाम अहमदिय्या : ज़िन्दाबाद
    जमात-ए -अहमदिय्या आलमगीर : ज़िन्दाबाद
    जलसा सालाना क़दियन : ज़िन्दाबाद

Leave a Reply to Muhammad Azimul HaqueCancel reply