सब धर्मों में आपसी सौहार्द तथा शांति स्थापित करने वाला रूहानी जलसा

अहमदिया मुस्लिम जमाअत भारत के केंद्र कादियान ज़िला गुरदासपुर, पंजाब में दिनांक 29 ,30, 31 दिसंबर 2017 ई को 123 वां जलसा सालाना अर्थात सम्मेलन वार्षिक अपनी पारंपरिक शान शौकत के साथ आयोजित किया जा रहा है।

आज से 128 साल पहले सन 1891 में जमाअत अहमदिया के संस्थापक हज़रत मिर्ज़ा ग़ुलाम अहमद साहब कादियानी मसीह मौऊद अलैहिस्सलाम ने अल्लाह तआला के हुक्म से धर्मों में शांति तथा सुलह की नींव डालने वाले इस रूहानी जलसा को शुरू किया था।
इस जलसा का उद्देश्य इस्लाम की सुंदर और शांतिपूर्ण शिक्षाओं से दुनिया को परिचित कराना है। इसी प्रकार दुनिया को अपने वास्तविक निर्माता ख़ुदा तआला की ओर बुलाना, मानव जाति में आपसी सहानुभूति की भावना पैदा करना, भाईचारा को बढ़ावा देना इस जलसा के महान उद्देश्य हैं। यह जलसा एक अनोखा और अनुपम जलसा है।

यह जलसा एक रूहानी जलसा है जिस में सांसारिक स्वार्थों और लक्ष्यों को पीछे करते हुए सच्चाई की तलाश करने वाले दूरदराज़ से यात्रा के कष्ट सहन करते हुए भाग लेते हैं। जमाअत अहमदिया जो दुनिया के 210 देशों में स्थापित है इस के मेम्बर विभिन्न देशों से इस जलसा में भाग लेने के लिए कादियान में तशरीफ़ लाते हैं।
इस तीन दिवसीय सम्मेलन में “सर्व धर्म सम्मेलन ” के लिए एक विशेष समय निर्धारित है जिस में विभिन्न धर्मों के नेता और लीडर अपने अपने धर्मों की शिक्षाओं की रोशनी में शांति और सुरक्षा की स्थापना के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस जलसा की सारी गतिविधियों का विभिन्न विदेशी और देशी भाषाओं में अनुवाद भी होगा।

इस सालाना जलसा का प्रमुख केन्द्र बिन्दु अहमदिया मुस्लिम जमाअत के सार्वभौमिक इमाम तथा ख़लीफा हज़रत मिर्ज़ा मसरूर अहमद साहिब का जलसा के दर्शकों से सीधा संबोधन है जो जमाअत अहमदिया के सैटेलाइट चैनल “मुस्लिम टेलीविज़न अहमदिया” (MTA) के माध्यम से सीधा प्रसारित होगा जिस से सारी दुनिया के लोग लाभांवित होंगे।
इस जलसा के माध्यम से अहमदिया मुस्लिम जमाअत का यही संदेश है कि इंसान अपने निर्माता की तरफ लौटे और “मुहब्बत सब के लिए नफरत किसी से नहीं ” के सिद्धांत को अपनाते हुए हर इंसान दूसरे इंसान की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करे और मानवता के कल्याण के लिए साथ मिलकर काम करें।
अहमदिया मुस्लिम जमाअत की तरफ से सभी देश वासियों को इस जलसा में शामिल होने के लिए आंमत्रित किया जाता है।
Categories: Ahmadi Muslim Women (Lajna Imaillah), Ahmadis, Ahmadiyyat: True Islam, Asia, India, Indian Media, Indian Press, Islam in peace time, Islam: A Religion of Peace, islam: A Religion of Peace, Islamism, Jalsa, Jalsa Salana, Majlis Khuddamul Ahmadiyya, Muslim Television Ahmadiyya, Muslims for Peace, Peace, Peace, Peace and Love, Peace Conference, The Muslim Times